अफ्रीकी देश स्वाजिलैंड काफी चर्चाओं में रहता है। यहां की अनोखी परंपराओं के चलते इस अनोखे ढंग से देखा जाता है। इस देश के बारे में कुछ वेबसाइट्स द्वारा खबर दी गई थी कि यहां के राजा का आदेश है कि अगर किसी भी पुरुष की दो से कम पत्नियां हैं, तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा।
हालांकि, इस खबर को स्वाजिलैंड की राजशाही ने गलत बताया है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि यहां के राजा की खुद 14 पत्नियां हैं। यहां बहुविवाह की प्रथा है। इतना ही नहीं यहां राजाओं द्वारा पत्नी चुनने की अजीबों परंपरा है, जिसपर कई बार सवाल भी उठे हैं।
बता दें कि स्वाजिलैंड दुनिया का आखिरी देश है, जहां पूरी तरह से अभी भी राजशाही है। स्वाजिलैंड के राजा मस्वति-3 पर लैविश लाइफस्टाइल एन्जॉय करने के कई बार आरोप लगे हैं, लेकिन इस देश की 63 प्रतिशत आबादी आज भी गरीबी में अपना जीवन यापन करती है।
राजा मस्वति-3 की 14 पत्नियां हैं। इन पत्नियों से उनके 25 से अधिक बच्चे हैं। खबरों के मुताबिक राजा की कुल 15 पत्नियां थीं, लेकिन पिछले साल एक पत्नी की मौत हो गई थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, राजा की पत्नी सेंतनी मसान्गो (37) ने कथित तौर से आत्महत्या कर ली थी।
रीड डांस सेरेमनी नाम से यहां एक कार्यक्रम का आयोजन होता है। यह कार्यक्रम हर साल सितंबर में आयोजित किया जाता है, जिसमें करीब 40 हजार वर्जिन लड़कियां हिस्सा लेती हैं। ये लड़कियां टॉपलेस होकर परेड करती हैं।
यहां की परंपरा के अनुसार, यहां के राजा को इस बात का अधिकार है कि वे हर साल इन परेड में शामिल होने वाली लड़कियों में से किसी एक को अपनी नई पत्नी बना सकता है। इस कार्यक्रम को लेकर कई लड़कियों ने पिछले साल सवाल भी उठाए और कहा कि अगर वे परेड में हिस्सा नहीं लेती हैं, तो उनके परिवार को जुर्माना चुकाना पड़ता है।
Comments
Post a Comment