Skip to main content

लड़की को लड़का और लड़के को लड़की बना देते हैं यहां के पेरेंट्स...

बच्चों के मुस्कुराते चेहरे जिनके माथे पर लगे होते हैं फूल वाले हेड बैंड और अपने लंबे बालों के साथ जोय मिडिलटन किसी अन्य स्कूल गर्ल की ही तरह दिखती है. स्कूल जाते बच्चे बेहद ही अच्छे लगते हैं. लेकिन हम ऐसी जगह की बात कर रहे हैं जहां पर माँ बाप  ही अपने बच्चे का जेंडर बदल रहे हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 12 साल की जोय का जब जन्म हुआ था तब वो एक लड़का था जिसका नाम कियान था. उसका भी जेंडर बदल दिया गया जो बहुत ही हैरानी की बात है.
जोय के मां की मानें तो जब वो 4 साल की हुई थी तभी से वो लड़कियों के कपड़े पहनना चाहती थी. उसने मिडिल स्कूल जाना शुरू करने के बाद जोय ने अपने मां-बाप को बताया कि वो पूरी तरह से एक लड़की की तरह रहना चाहती है. वो पैंट की जगह स्कर्ट पहनकर स्कूल जाना चाहती है. अब इस पर एक्शन लेते हुए जो कि कुछ मां-बाप को अजीब लग सकता है, जोय के मम्मी-पापा ने जोय का डॉक्टर से मिल कर इलाज कराने की सोची है.
जोय के मम्मी-पापा ये उम्मीद कर रहे हैं कि लंदन के टाविस्टॉक जेंडर आईडेंटिटी डेवलपमेंट क्लिनिक लंदन में उनकी बेटी का जांच करेगी और फिर उसका जरूरत के हिसाब से इलाज किया जाएगा. यह क्लिनिक 18 वर्ष से कम उम्र के उन बच्चों का इलाज करती है जिन्हें लगता है कि उनका जन्म गलत लिंग में हो गया है. अभी फिलहाल जोय को हॉर्मोन इंजेक्शन दिया जाएगा जिससे कि उसके सेक्स ऑर्गन और अन्य दूसरे ग्रोथ को कुछ वक्त के लिए रोका जा सके. एक खबर के मुताबिक इंग्लैंड में अभी 800 से भी ज्यादा बच्चे हैं जिनमें से कुछ की उम्र 10 साल तक भी है उन्हें इस तरह की दवाईयां दी जा रही हैं जिससे कि उनके लिंग और अन्य विकास को रोक कर उनका इलाज किया जा सके.

Comments

Popular posts from this blog

जो भी इस मज़ार पर सिगरेट चढ़ाता है, उसे सच्चा प्यार मिल जाता है

भारत एक ऐसा देश हैं, जहां लोगों की आंख मंदिर के घंटे और नामज़ की अजान से खुलती है. इस जगह पर लोग अच्छी अच्छी चीज़ें चढ़ाते हैं लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर लोग सिगरेट चढ़ाते हैं. ये जानकर आपको भी हैरानी होगी कि अब तक आपने मज़ारों पर अगरबत्ती और चादर चढ़ाते देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मज़ार है, जहां पर लोग चढ़ावे के तौर पर सिगरेट चढ़ाते हैं. आपको बता दें, ये मज़ार एक क्रिश्चियन सिपाही की है, लेकिन यहां पर हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग आते हैं और मज़ार पर सिगरेट जलाते हैं. लोग वेल्स को सिगरेट वाले बाबा कहकर बुलाते हैं. ये कब्र लखनऊ के मूसाबाग में स्थित है, जो पहले खंडहर था. बाद में यहां सब्जी मंडी बन गई. मूसाबाग में आजादी के पहले अंग्रेज़ रहा करते थे. साल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के तहत अंग्रेज सैनिकों और भारतीय स्वतंत्रता सैनिकों के बीच में भयंकर गोलाबारी हुई. जिसमें यहां बनी अंग्रेजों की एक इमारत पूरी तरह से तहस-नहस हो गई. बताया जाता है कि इसी गोलाबारी में कैप्टन वेल्स मारे गए थे. साथ ही ये भी कहा जाता है कि जिन्हें सिगरेट और शराब से बेह...

बस एक अक्षर में हुई चूक जिसकी बुजुर्ग को मिली इतनी बड़ी सजा...

गलतियां इंसान से ही होती हैं, कहते हैं ना इंसान गलतियों का पुतला है. जीवन में हर किसी से कभी ना कभी गलती होती ही हैं. लेकिन कभीकभार कुछ गलतियाँ ऐसी होती हैं जो बड़ी आफत बन जाती हैं. कई बार ये हमारे मुसीबत ही बन जाती है. ऐसी ही एक छोटी गलती हुई एक बुजुर्ग से जो कि उन्हें बहुत भारी पड़ गई, जिसके बाद उसने अभी सोचा भी नहीं होगा. बता दें, इसकी वजह से उन्हें 1400 किमी. की सजा मिली हैं. आइये आपको बता देते हैं उनकी गलती. ये घटना बर्लिन के 81 वर्षीय बुजुर्ग की है. बुजुर्ग की गलती बस एक अक्षर की थी और उनकी गलती ने उन्हें 1400 किलोमीटर दूर पहुंचा दिया. दरअसल, बुजुर्ग को पोप से मिलने जाना था, लेकिन वो कहीं और पहुंच गए. खबरिओन की मानें तो बुजुर्ग को पोप से मिलने की इच्छा हुई, जिसके बाद वो अपनी कार लेकर बर्लिन से रोम के लिए निकल गए. रोम जाने के लिए उन्होंने नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करते हुए डेस्टिनेशन का पता डाला और आराम से चलने लगे. लेकिन जब वो अपनी उस जगह पर पहुंचे तो हैरान. लंबे सफर के बाद जब उनके ऐप ने बताया कि वो अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुके हैं तो वह हैरान हो गए. क्योंकि वहां पर ना तो ...

पढाई का खर्चा निकालने के लिए 23 साल का लड़का हुआ राजी, कर ली 91 साल की महिला से शादी

आज कल कम उम्र में शादी करना या अपने से कई साल छोटे उम्र के लड़के के साथ शादी करना बहुत ही आम बात हो चुकी हैं. ऐसा ही एक मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. वैसे आपने भी कई बार ऐसी ही बातें सुनी होंगी जिन पर आपने यकीन नहीं किया होगा. ऐसा ही शादी से ही संबंधित हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं और उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहीं हैं. हमारे समाज में शादी करने की सही उम्र 24- 28 साल मानी जाती हैं और शादी करने वाले कपल के बीच में 3-4 साल का अंतर होना बेहद ही अच्छा माना जाता हैं. लेकिन एक 91 साल की महिला नें 23 साल के साथ शादी कर ली हैं और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं. इसके बारे में ही चर्चा जोरों पर है. अर्जेंटीना में 23 साल का एक लड़का लॉ की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन लड़के की अर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी और वह कॉलेज का खर्चा नहीं उठा पा रहा था. लड़के के साथ घर में उसकी मां, भाई और 91 साल की एक वृद्ध महिला भी रहती थी. कुछ दिन बाद उस महिला ने लड़के से कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो, मैं तुम्हारी पढ़ाई की पूरा खर्चा दुगी. इस बारे में ...