Skip to main content

एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित है ये कपल, हाथों पर उग जाती हैं पेड़ की शाखाएं

दुनिया में कई अजीब बीमारियां हैं जिनके इलाज भी मौजूद हैं. लेकिन कुछ ऐसी भी  हैं जिनके बारे में आप सुनकर हैरान रह जायेंगे. आज हम ऐसी ही एक अजीब बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जायेंगे. बांग्लादेश के अब्‍दुल बजनदार (Abdul Bajandar) एक अजीब बीमारी का शिकार है. इस बीमारी की वजह से उनके हाथ और पैर पर बार-बार पेड़ की शाखाओं जैसी आकृतियां उभर आती हैं. 2016 से लेकर अब तक अब्‍दुल बजनदार के 25 ऑपरेशन हो चुके हैं. ये कहा जा सकता है कि इस बीमारी में उसके हाथों पर पेड़ उग जाते हैं.
इस बीमारी से परेशान अब्‍दुल ने कहा कि वह चाहता है कि उसके हाथ काट दिए जाएं ताकि उसे असहनीय दर्द से छुटकारा मिल सके. बिगड़ती हालत को देखते हुए एक बच्‍चे के पिता 28 वर्षीय अब्‍दुल को इसी साल जनवरी में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. इस बार उनके हाथ पर पहले से भी लंबी पेड़ जैसी संरचनाएं उभर आईं हैं. इस बीमारी से उस खुद भी परेशान हैं साथ ही उसके परिवार वाले भी काफी दुखी और चिंतित हैं.
उन्‍होंने कहा, 'मैं और दर्द सहन नहीं कर सकता. मैं रात को सो नहीं पाता हूं. मैंने डॉक्‍टरों से कहा कि वे मेरे हाथ काट दें ताकि मुझे कुछ राहत मिल सके.' आपको बता दें कि अब्‍दुल एक अजीब बीमारी एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसीफॉरमिस (Epidermodysplasia Verruciformis) से जूझ रहे हैं. इस बीमारी को 'ट्री मैन सिंड्रोम' के नाम से भी जाना जाता है.
एएफपी के मुताबिक, डॉक्‍टरों को लग रहा था कि उन्‍होंने इस अजीब बीमारी को हरा दिया है लेकिन पिछले साल मई में हुई सर्जरी के बाद अब्‍दुल फिर ढाका स्थित क्लिनिक पहुंच गए.
इलाज के लिए जाना चाहते है विदेश
अब्‍दुल बेहतर इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं लेकिन उनके पास इसके लिए पैसे नहीं हैं. ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मुख्‍य प्‍लास्टिक सर्जन समांथा लाल सेन ने कहा कि सात डॉक्‍टरों का एक बोर्ड मंगलवार को बजनदार की हालत पर चर्चा करेगा. उन्‍होंने कहा, 'वह अपने विचार रख चुके हैं. लेकिन हम वही करेंगे जो उनके लिए सबसे अच्‍छा होगा.'

Comments

Popular posts from this blog

जो भी इस मज़ार पर सिगरेट चढ़ाता है, उसे सच्चा प्यार मिल जाता है

भारत एक ऐसा देश हैं, जहां लोगों की आंख मंदिर के घंटे और नामज़ की अजान से खुलती है. इस जगह पर लोग अच्छी अच्छी चीज़ें चढ़ाते हैं लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर लोग सिगरेट चढ़ाते हैं. ये जानकर आपको भी हैरानी होगी कि अब तक आपने मज़ारों पर अगरबत्ती और चादर चढ़ाते देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मज़ार है, जहां पर लोग चढ़ावे के तौर पर सिगरेट चढ़ाते हैं. आपको बता दें, ये मज़ार एक क्रिश्चियन सिपाही की है, लेकिन यहां पर हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग आते हैं और मज़ार पर सिगरेट जलाते हैं. लोग वेल्स को सिगरेट वाले बाबा कहकर बुलाते हैं. ये कब्र लखनऊ के मूसाबाग में स्थित है, जो पहले खंडहर था. बाद में यहां सब्जी मंडी बन गई. मूसाबाग में आजादी के पहले अंग्रेज़ रहा करते थे. साल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के तहत अंग्रेज सैनिकों और भारतीय स्वतंत्रता सैनिकों के बीच में भयंकर गोलाबारी हुई. जिसमें यहां बनी अंग्रेजों की एक इमारत पूरी तरह से तहस-नहस हो गई. बताया जाता है कि इसी गोलाबारी में कैप्टन वेल्स मारे गए थे. साथ ही ये भी कहा जाता है कि जिन्हें सिगरेट और शराब से बेह...

बस एक अक्षर में हुई चूक जिसकी बुजुर्ग को मिली इतनी बड़ी सजा...

गलतियां इंसान से ही होती हैं, कहते हैं ना इंसान गलतियों का पुतला है. जीवन में हर किसी से कभी ना कभी गलती होती ही हैं. लेकिन कभीकभार कुछ गलतियाँ ऐसी होती हैं जो बड़ी आफत बन जाती हैं. कई बार ये हमारे मुसीबत ही बन जाती है. ऐसी ही एक छोटी गलती हुई एक बुजुर्ग से जो कि उन्हें बहुत भारी पड़ गई, जिसके बाद उसने अभी सोचा भी नहीं होगा. बता दें, इसकी वजह से उन्हें 1400 किमी. की सजा मिली हैं. आइये आपको बता देते हैं उनकी गलती. ये घटना बर्लिन के 81 वर्षीय बुजुर्ग की है. बुजुर्ग की गलती बस एक अक्षर की थी और उनकी गलती ने उन्हें 1400 किलोमीटर दूर पहुंचा दिया. दरअसल, बुजुर्ग को पोप से मिलने जाना था, लेकिन वो कहीं और पहुंच गए. खबरिओन की मानें तो बुजुर्ग को पोप से मिलने की इच्छा हुई, जिसके बाद वो अपनी कार लेकर बर्लिन से रोम के लिए निकल गए. रोम जाने के लिए उन्होंने नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करते हुए डेस्टिनेशन का पता डाला और आराम से चलने लगे. लेकिन जब वो अपनी उस जगह पर पहुंचे तो हैरान. लंबे सफर के बाद जब उनके ऐप ने बताया कि वो अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुके हैं तो वह हैरान हो गए. क्योंकि वहां पर ना तो ...

पढाई का खर्चा निकालने के लिए 23 साल का लड़का हुआ राजी, कर ली 91 साल की महिला से शादी

आज कल कम उम्र में शादी करना या अपने से कई साल छोटे उम्र के लड़के के साथ शादी करना बहुत ही आम बात हो चुकी हैं. ऐसा ही एक मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. वैसे आपने भी कई बार ऐसी ही बातें सुनी होंगी जिन पर आपने यकीन नहीं किया होगा. ऐसा ही शादी से ही संबंधित हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं और उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहीं हैं. हमारे समाज में शादी करने की सही उम्र 24- 28 साल मानी जाती हैं और शादी करने वाले कपल के बीच में 3-4 साल का अंतर होना बेहद ही अच्छा माना जाता हैं. लेकिन एक 91 साल की महिला नें 23 साल के साथ शादी कर ली हैं और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं. इसके बारे में ही चर्चा जोरों पर है. अर्जेंटीना में 23 साल का एक लड़का लॉ की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन लड़के की अर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी और वह कॉलेज का खर्चा नहीं उठा पा रहा था. लड़के के साथ घर में उसकी मां, भाई और 91 साल की एक वृद्ध महिला भी रहती थी. कुछ दिन बाद उस महिला ने लड़के से कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो, मैं तुम्हारी पढ़ाई की पूरा खर्चा दुगी. इस बारे में ...