Skip to main content

एक सेकंड में 183 बार पंख फड़फड़ा सकता है ये जीव, जानिए रोचक तथ्य...

एक मधुमक्खी अपने जीवनकाल में एक चम्मच शहद भी इकठ्ठा नहीं कर पाती हैं. इस बात को जानकर आप भी सोच रहे होंगे कि वो इतना सारा शहद इकट्ठा कैसे कर सकती हैं. आयुर्वेदिक दवाई को दूध और शहद के साथ ही लिया जाता हैं क्योंकि ये दोनों आहार पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं. दूध तो हमें गाय से मिलता हैं और शहद की प्राप्ति होती हैं मधुमक्खी से. ऐसे में हम आपको मधुमक्खियों से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्यों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको बेहद पसंद आएँगे.
- मधुमक्खियाँ छत्ते बनाकर रहती है. इनका छत्ता मोम से बना होता है जो इनके पेट की ग्रंथियों से निकलता है.
- हर मधुमक्खी के छत्ते में एक रानी मक्खी, कुछ सौ नर और 99 फीसदी मादा मक्खियाँ होती है जो शहद बनाने का काम करती हैं.
- हर छत्ते में नर मक्खियों की संख्या बेहद कम होती है, उनका काम केवल रानी मधुमक्खी से सेक्स कर गर्भाधान करना है. गर्भाधान के लिए कई नर प्रयास करते हैं जिनमें एक ही सफल हो पाता है.
- मधुमक्खियाँ सिर्फ आधा किलो शहद बनाने के लिए बीस लाख फूलों का उपयोग करती है और 1 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा यात्रा करती हैं. इतनी यात्रा धरती के ढाई चक्कर लगाने के बराबर है.
- मधुमक्खियों का छत्ता छः कोने आकार वाला होता है जिसे मधुमक्खियाँ कम से कम मोम इस्तेमाल करके हल्का लेकिन मज़बूत बनाती हैं, और इनमें खूब सारा शहद इकट्टठा करती हैं.
- आज वैज्ञानिक तौर पर भी यह सिद्ध हो चुका है कि छः कोनों वाला आकार त्रिकोण, चौकोर जा किसी भी और आकार से बेहतर होता है जिसमें सबसे कम समान की लागत से ज्यादा से ज्यादा जगह घेरी जा सकती है.
- आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मधुमक्खी औसतन 45 दिन की जिंदगी जीती है और इतने में वह सिर्फ एक चम्मच के 12वें हिस्से जितना ही शहद बना पाती हैं.
- मधुमक्खियों के एक छत्ते में 30 से 60 हज़ार मक्खियाँ होती है जो एक साल में 30 से 50 किलो शहद पैदा कर देती हैं.
- एक मधुमक्खी एक सैंकेड में 183 बार अपना पंख फड़फड़ा सकती है.
- शहद कीड़ो द्वारा बनाया गया एकलौता ऐसा पदार्थ है जिसे इंसानो द्वारा खाया जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

जो भी इस मज़ार पर सिगरेट चढ़ाता है, उसे सच्चा प्यार मिल जाता है

भारत एक ऐसा देश हैं, जहां लोगों की आंख मंदिर के घंटे और नामज़ की अजान से खुलती है. इस जगह पर लोग अच्छी अच्छी चीज़ें चढ़ाते हैं लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर लोग सिगरेट चढ़ाते हैं. ये जानकर आपको भी हैरानी होगी कि अब तक आपने मज़ारों पर अगरबत्ती और चादर चढ़ाते देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मज़ार है, जहां पर लोग चढ़ावे के तौर पर सिगरेट चढ़ाते हैं. आपको बता दें, ये मज़ार एक क्रिश्चियन सिपाही की है, लेकिन यहां पर हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग आते हैं और मज़ार पर सिगरेट जलाते हैं. लोग वेल्स को सिगरेट वाले बाबा कहकर बुलाते हैं. ये कब्र लखनऊ के मूसाबाग में स्थित है, जो पहले खंडहर था. बाद में यहां सब्जी मंडी बन गई. मूसाबाग में आजादी के पहले अंग्रेज़ रहा करते थे. साल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के तहत अंग्रेज सैनिकों और भारतीय स्वतंत्रता सैनिकों के बीच में भयंकर गोलाबारी हुई. जिसमें यहां बनी अंग्रेजों की एक इमारत पूरी तरह से तहस-नहस हो गई. बताया जाता है कि इसी गोलाबारी में कैप्टन वेल्स मारे गए थे. साथ ही ये भी कहा जाता है कि जिन्हें सिगरेट और शराब से बेह...

बस एक अक्षर में हुई चूक जिसकी बुजुर्ग को मिली इतनी बड़ी सजा...

गलतियां इंसान से ही होती हैं, कहते हैं ना इंसान गलतियों का पुतला है. जीवन में हर किसी से कभी ना कभी गलती होती ही हैं. लेकिन कभीकभार कुछ गलतियाँ ऐसी होती हैं जो बड़ी आफत बन जाती हैं. कई बार ये हमारे मुसीबत ही बन जाती है. ऐसी ही एक छोटी गलती हुई एक बुजुर्ग से जो कि उन्हें बहुत भारी पड़ गई, जिसके बाद उसने अभी सोचा भी नहीं होगा. बता दें, इसकी वजह से उन्हें 1400 किमी. की सजा मिली हैं. आइये आपको बता देते हैं उनकी गलती. ये घटना बर्लिन के 81 वर्षीय बुजुर्ग की है. बुजुर्ग की गलती बस एक अक्षर की थी और उनकी गलती ने उन्हें 1400 किलोमीटर दूर पहुंचा दिया. दरअसल, बुजुर्ग को पोप से मिलने जाना था, लेकिन वो कहीं और पहुंच गए. खबरिओन की मानें तो बुजुर्ग को पोप से मिलने की इच्छा हुई, जिसके बाद वो अपनी कार लेकर बर्लिन से रोम के लिए निकल गए. रोम जाने के लिए उन्होंने नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करते हुए डेस्टिनेशन का पता डाला और आराम से चलने लगे. लेकिन जब वो अपनी उस जगह पर पहुंचे तो हैरान. लंबे सफर के बाद जब उनके ऐप ने बताया कि वो अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुके हैं तो वह हैरान हो गए. क्योंकि वहां पर ना तो ...

पढाई का खर्चा निकालने के लिए 23 साल का लड़का हुआ राजी, कर ली 91 साल की महिला से शादी

आज कल कम उम्र में शादी करना या अपने से कई साल छोटे उम्र के लड़के के साथ शादी करना बहुत ही आम बात हो चुकी हैं. ऐसा ही एक मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. वैसे आपने भी कई बार ऐसी ही बातें सुनी होंगी जिन पर आपने यकीन नहीं किया होगा. ऐसा ही शादी से ही संबंधित हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं और उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहीं हैं. हमारे समाज में शादी करने की सही उम्र 24- 28 साल मानी जाती हैं और शादी करने वाले कपल के बीच में 3-4 साल का अंतर होना बेहद ही अच्छा माना जाता हैं. लेकिन एक 91 साल की महिला नें 23 साल के साथ शादी कर ली हैं और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं. इसके बारे में ही चर्चा जोरों पर है. अर्जेंटीना में 23 साल का एक लड़का लॉ की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन लड़के की अर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी और वह कॉलेज का खर्चा नहीं उठा पा रहा था. लड़के के साथ घर में उसकी मां, भाई और 91 साल की एक वृद्ध महिला भी रहती थी. कुछ दिन बाद उस महिला ने लड़के से कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो, मैं तुम्हारी पढ़ाई की पूरा खर्चा दुगी. इस बारे में ...