Skip to main content

यहां ड्रग्स की एक डोज के देने होते थे 10 हजार रुपए और..!

आबकारी विभाग व महरौली पुलिस ने शनिवार रात को छतरपुर एक्सटेंशन के एक कैफे में छापा मारकर रेव पार्टी पकड़ी।  आबकारी विभाग अधिकारियों की मानें तो रेव पार्टी में हाई प्रोफाइल परिवारों के बच्चे शामिल होते थे। पार्टी में शामिल होने के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। पार्टी में विदेशी शराब का एक पैग पांच हजार रुपये में दिया जाता था। वहीं ड्रग्स की एक डोज दस हजार में दी जाती थी। आयोजक किसी ग्राहक पर पूरा विश्वास होने या फिर परिचित को ही ड्रग्स की डोज देते थे। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी मॉर्फिन ड्रग्स कहां से और किसी से लेते थे।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले कैश जमा करा लेते थे और उसके बाद कूपन (बैंड जैसा) देते थे। बैंड के आधार पर ही ड्रग्स व शराब परोसी जाती थी। आबकारी अधिकारियों के अनुसार पुलिस टीमें जब पार्टी के अंदर गईं तो आबकारी विभाग के एसीपी आलोक कुमार ने मुख्य आयोजक पुलकित रस्तोगी से पार्टी का लाइसेंस मांगा।
इस पर पुलकित ने पार्टी का लाइसेंस होने का दावा किया, हालांकि वह पुलिस अधिकारियों के मांगने पर लाइसेंस दिखा नहीं पाया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि पार्टी के आयोजकों के पास पार्टी का कोई लाइसेंस नहीं है। पार्टी फ्रेंच डीजे परफॉर्मिंग इन दिल्ली के नाम से आयोजित की गई थी।
पुलकित की जेब से 17 डार्क ब्राउन रंग की पॉलिथीन में लिपटी छोटी 17 गोलियां और बायीं जेब में एक प्लास्टिक पाउच में रखी गुलाबी रंग की 20 गोलियां बरामद की गईं। ये गोलियां चरस व मॉर्फिन की बताई जा रही हैं। नारकोटिक्स की टीम को मौके पर बुलाया गया था और ड्रग्स की जांच की गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

जो भी इस मज़ार पर सिगरेट चढ़ाता है, उसे सच्चा प्यार मिल जाता है

भारत एक ऐसा देश हैं, जहां लोगों की आंख मंदिर के घंटे और नामज़ की अजान से खुलती है. इस जगह पर लोग अच्छी अच्छी चीज़ें चढ़ाते हैं लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर लोग सिगरेट चढ़ाते हैं. ये जानकर आपको भी हैरानी होगी कि अब तक आपने मज़ारों पर अगरबत्ती और चादर चढ़ाते देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मज़ार है, जहां पर लोग चढ़ावे के तौर पर सिगरेट चढ़ाते हैं. आपको बता दें, ये मज़ार एक क्रिश्चियन सिपाही की है, लेकिन यहां पर हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग आते हैं और मज़ार पर सिगरेट जलाते हैं. लोग वेल्स को सिगरेट वाले बाबा कहकर बुलाते हैं. ये कब्र लखनऊ के मूसाबाग में स्थित है, जो पहले खंडहर था. बाद में यहां सब्जी मंडी बन गई. मूसाबाग में आजादी के पहले अंग्रेज़ रहा करते थे. साल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के तहत अंग्रेज सैनिकों और भारतीय स्वतंत्रता सैनिकों के बीच में भयंकर गोलाबारी हुई. जिसमें यहां बनी अंग्रेजों की एक इमारत पूरी तरह से तहस-नहस हो गई. बताया जाता है कि इसी गोलाबारी में कैप्टन वेल्स मारे गए थे. साथ ही ये भी कहा जाता है कि जिन्हें सिगरेट और शराब से बेह...

बस एक अक्षर में हुई चूक जिसकी बुजुर्ग को मिली इतनी बड़ी सजा...

गलतियां इंसान से ही होती हैं, कहते हैं ना इंसान गलतियों का पुतला है. जीवन में हर किसी से कभी ना कभी गलती होती ही हैं. लेकिन कभीकभार कुछ गलतियाँ ऐसी होती हैं जो बड़ी आफत बन जाती हैं. कई बार ये हमारे मुसीबत ही बन जाती है. ऐसी ही एक छोटी गलती हुई एक बुजुर्ग से जो कि उन्हें बहुत भारी पड़ गई, जिसके बाद उसने अभी सोचा भी नहीं होगा. बता दें, इसकी वजह से उन्हें 1400 किमी. की सजा मिली हैं. आइये आपको बता देते हैं उनकी गलती. ये घटना बर्लिन के 81 वर्षीय बुजुर्ग की है. बुजुर्ग की गलती बस एक अक्षर की थी और उनकी गलती ने उन्हें 1400 किलोमीटर दूर पहुंचा दिया. दरअसल, बुजुर्ग को पोप से मिलने जाना था, लेकिन वो कहीं और पहुंच गए. खबरिओन की मानें तो बुजुर्ग को पोप से मिलने की इच्छा हुई, जिसके बाद वो अपनी कार लेकर बर्लिन से रोम के लिए निकल गए. रोम जाने के लिए उन्होंने नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करते हुए डेस्टिनेशन का पता डाला और आराम से चलने लगे. लेकिन जब वो अपनी उस जगह पर पहुंचे तो हैरान. लंबे सफर के बाद जब उनके ऐप ने बताया कि वो अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुके हैं तो वह हैरान हो गए. क्योंकि वहां पर ना तो ...

पढाई का खर्चा निकालने के लिए 23 साल का लड़का हुआ राजी, कर ली 91 साल की महिला से शादी

आज कल कम उम्र में शादी करना या अपने से कई साल छोटे उम्र के लड़के के साथ शादी करना बहुत ही आम बात हो चुकी हैं. ऐसा ही एक मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. वैसे आपने भी कई बार ऐसी ही बातें सुनी होंगी जिन पर आपने यकीन नहीं किया होगा. ऐसा ही शादी से ही संबंधित हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं और उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहीं हैं. हमारे समाज में शादी करने की सही उम्र 24- 28 साल मानी जाती हैं और शादी करने वाले कपल के बीच में 3-4 साल का अंतर होना बेहद ही अच्छा माना जाता हैं. लेकिन एक 91 साल की महिला नें 23 साल के साथ शादी कर ली हैं और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं. इसके बारे में ही चर्चा जोरों पर है. अर्जेंटीना में 23 साल का एक लड़का लॉ की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन लड़के की अर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी और वह कॉलेज का खर्चा नहीं उठा पा रहा था. लड़के के साथ घर में उसकी मां, भाई और 91 साल की एक वृद्ध महिला भी रहती थी. कुछ दिन बाद उस महिला ने लड़के से कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो, मैं तुम्हारी पढ़ाई की पूरा खर्चा दुगी. इस बारे में ...